{"_id":"616353a18ebc3ea6580257e5","slug":"two-days-ago-the-shehnais-resonated-now-the-weeds-spread-karnal-news-knl861046158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले गूंजी थी शहनाइयां, अब पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले गूंजी थी शहनाइयां, अब पसरा मातम
विज्ञापन
68: 08 अक्टूबर को एक परिवारिक कार्यक्रम में मौजुद मृतक सुभाष बीच में । फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश चौहान
करनाल। जिस घर में दो दिन पहले शहनाइयां गूंज रहीं थी और हर तरफ खुशी और उत्साह था, वहां रविवार की सुबह मातम पसर गया। परिवार के दो सदस्यों की मौत और चार लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद हर तरफ थी तो बस चीख पुकार और मदद का इंतजार। पड़ोसी युवक ने कार से रौंदकर चंद मिनटों में एक परिवार की न सिर्फ खुशियां छीन ली बल्कि उसे तबाह कर दिया। घर में दो लोगों की हत्या के बाद अब परिजन पुलिस से हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
दरअसल नीलोखेड़ी की हैफेड कालोनी में आरोपी अमन-23 ने जिस परिवार के लोगों पर जान बूझकर कार चढ़ा दी, उनके घर में दो दिन पहले शादी थी। महिंद्र ने 8 अक्तूबर को धूमधाम से अपनी बेटी कीर्ति की शादी की थी, जिसके लिए घर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। रिश्तेदार और मेहमान भी आए हुए थे। बेटी की धूमधाम से पूरे परिवार ने विदाई की, लेकिन उन्हें क्या पता था कि
यह खुशियां सिर्फ दो दिनों की है और इसके बाद खून के आंसू रोने पड़ेंगे। घटना में जिस महिला राजरानी और सुभाष की मौत हुई है, वो बेटी कीर्ति के ताई और ताऊ थे। घर से अभी सजावट नहीं उतरी थी और सभी मेहमान विदा भी नहीं हुए थे। तभी 10 अक्तूबर की सुबह ने परिजनों की दुनिया उजाड़ दी। घटना के बाद से परिवार में ही नहीं कॉलोनी और गांव में भी मातम छाया हुआ था। घर-घर में इस घटना की चर्चा हो रही है कि किस तरह घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सोचा नहीं था बेटे के जैसा ही निकलेगा पिता
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि नौ अक्तूबर को भी आरोपी अमन ने गाली गलौज और मारपीट की थी, लेकिन घर पर मेहमान होने के कारण उन्होंने विरोध तक नहीं किया। सोचा कि आरोपी के पिता से ही शिकायत करेंगे। लेकिन पता नहीं था कि आरोपी का पिता भी बेटे की तरह की हत्यारा निकलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने आरोपी के पिता बलविंद्र को शिकायत की तो उसने कोई शिकायत नहीं सुनी और उसके बेटे ने सभी के सामने पीड़ित परिवार के छह सदस्यों को कुचल दिया।
नहीं थमें आंखों से आंसू, महिलाएं हुईं बेहोश
इस घटना के बाद परिवार के किसी भी सदस्य की आंखों से आंसू नहीं थम रहे। महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं नीलोखेड़ी सरकारी अस्पताल में रोते हुए महिलाएं बेहोश तक हो गईं। महिलाओं ने भी पुलिस से गुहार लगाई की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, उसने यह जानबूझकर किया है।
नशे का आदी है आरोपी
पीड़ित परिवार के परिजन राजू व महिंद्र का कहना है कि आरोपी नशा करता है। इतना ही नहीं उसके घर में हुक्का चलता है। नशे की धुन में ही वह अक्सर कार चलाता है। उन्होंने आरोपी अमन को पहले भी कई बार समझाया कि वह घर के सामने से धीमी गति में कार को ले जाया करे, लेकिन उसने नहीं सुनी।