{"_id":"67abb7f3547669a03b0dd0b6","slug":"two-daughters-of-karna-city-won-gold-medals-in-karate-competition-karnal-news-c-18-knl1008-579165-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण नगरी की दो बेटियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण नगरी की दो बेटियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तीसरी वकमा ओपन कराटे प्रतियोगिता 2025 चेन्नई में आयोजित हुई। इसमें करनाल की दो बेटियों एंजल मलिक व सेजल मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा दोनों बेटियों ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की स्पर्धा में भी भाग लिया।
कर्ण नगरी की ये बेटियां अपने फौजी पिता अमन मलिक की प्रेरणा से पिछले दो साल से कराटे के गुर सीख रही हैं। उनके पिता का कहना है कि आज के युग में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखने चाहिए। इसी कारण से उन्होंने भी अपनी 10 साल की बेटी एंजल व 13 साल की बेटी सेजल को इस खेल के लिए तैयार किया। उन्होंने बताया कि एक बेटी पांचवीं और दूसरी कक्षा आठ में पढ़ती है। दोनों ही समय की पाबंद हैं। वर्तमान में यह अपनी खेल प्रतिभा व रोजाना की अथक मेहनत से नित नए आयामों को छू रही है।