फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cylinders and 75 kg of wheat stolen from Anganwadi centre

Karnal News: आंगनवाड़ी केंद्र से दो सिलिंडर, 75 किलो गेहूं चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two cylinders and 75 kg of wheat stolen from Anganwadi centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। बीबीपुर जट्टान के आंगनवाड़ी केंद्र से चोर दो सिलिंडर, बर्तन व 75 किलो अनाज ले गए। सोमवार सुबह जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला वर्मा हर रोज की तरह केंद्र पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व रसोई का ताला भी तोड़ा था। दो कड़ाही और दो टंकियां भी गायब थी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि ढाई माह पहले गांव में ही सरकारी स्कूल से चोर लाखों रुपये के टैब चोरी करके ले गए थे। पुलिस अब तक उस मामले को भी नहीं सुलझा पाई थी कि दूसरी वारदात हो गई। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


डिब्बों में बंद 86 टैबलेट, एलईडी और डीवीआर ले गए थे चोर
अक्तूबर माह में गांव जट्टान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को तीन दिनों के अवकाश के दौरान चोरों ने निशाना बनाया। विद्यालय के कमरे में विद्यार्थियों के आवंटन के लिए अलमारी में रखे 86 टैबलेट, दो एलईडी और सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर पर चोरों ने हाथ साफ किया। नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए 104 टैबलेट उपलब्ध करवाए गए थे, इनमें से 86 टैबलेट चोरी हुए। इनकी कीमत करीब 14.62 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed