{"_id":"61ce1a53b718612b901b7a47","slug":"two-cases-of-omicron-in-the-district-after-father-6-year-old-son-also-positive-karnal-news-knl94505930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ओमीक्रॉन के हुए दो केस, पिता के बाद 6 वर्षीय पुत्र भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ओमीक्रॉन के हुए दो केस, पिता के बाद 6 वर्षीय पुत्र भी पॉजिटिव
विज्ञापन
करनाल। जिले में ओमिक्रॉन भी धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। वीरवार को बरानी खालसा में पिता के बाद अब उसका छह वर्षीय बेटा भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है। वह कोरोना पाजिटिव था, उसका सैंपल टेस्ट के लिए दिल्ली भेजा गया था। ऐसे में ओमिक्रॉन का एक और केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का मच गया है।
स्वास्थ विभाग की ओर से ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए टीकाकरण में और तेजी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि गांव बरानी खालसा निवासी व्यक्ति पुर्तगॉल से लौटा था जो 10 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ विभाग की ओर से ओमिक्रॉन के संदेह के चलते उसका सैंपल दिल्ली जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें उक्त व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया। जिससे विभाग ने हरकत में आते हुए गांव में लोगों की सैंपलिंग करवाई और पॉजिटिव व्यक्ति के आसपास के आठ घरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया था।
कोरोना के दो नए मामले, चार हुए ठीक
दूसरी ओर, कोरोना के मामले भी निरंतर सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं हालांकि राहत की बात ये है कि चार मरीज ठीक होकर अपने घरों को भी चले गए। फिलहाल जिला में कोरोना वायरस के 19 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
अब तक लिए गए 637321 व्यक्तियों के सैंपल
-उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक 637321 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 592136 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 2421 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 40084 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39510 मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं, अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
लापरवाह घूम रहे लोग
जिले में ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद भी लोग बाजारों, बसों, ट्रेनों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के लापरवाह होकर घूम रहे हैं। जो कि किसी बड़े खतरे की तरफ इशारा हो सकता है।
जिले में ओमिक्रॉन के दो केस हो गए हैं। वहीं, रोजाना कोरोना के भी दो-चार केस सामने आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह नजदीकी केंद्र पर लगवाएं। वहीं, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल