{"_id":"616c8e1ec58c3f74c534bfe5","slug":"two-associations-clashed-police-had-to-be-called-karnal-news-knl868144124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एसोसिएशन भिड़ीं, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एसोसिएशन भिड़ीं, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान रविवार को कर्ण स्टेडियम में रविवार को दो एसोसिएशन भिड़ गईं। खेल में व्यवधान को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
दरअसल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए झज्जर जिले से फुटबाल की दो टीमें स्टेडियम में पहुंची थीं। दोनों एक दूसरे को अनाधिकृत बता रहीं थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस पर हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समझाया कि यह एक जिले की दो एसोसिएशन का निजी विवाद है। अत: आपस में निपटारा करें। जिला फुटबाल एसोसिएशन करनाल के सचिव रमन सिंह ने कहा कि हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ऑल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन कार्यालय गुरुग्राम से संबद्ध है। वह जिसे कहेगी हम उसी एसोसिएशन की टीम को खिलाने के लिए जिम्मेदार हैं। इसके बाद झज्जर फुटबाल एसोसिएशन की टीम अभ्यास में लग गई। वहीं झज्जर की दूसरी जिला फुटबाल एसोसिएशन टीम के खिलाड़ियों को निराशा हुई।
हमारी जिला फुटबाल एसोसिएशन झज्जर ही पुरानी एसोसिएशन है। जिसके नाम को लेकर हुए कानूनी समाधान के बाद ही झज्जर फुटबाल एसोसिएशन ने हमारा नाम प्रयोग करना बंद किया था। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई। सोशल मीडिया से पता चलने पर वे टीम लेकर आए, लेकिन खेलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
- सुरेश जून, सचिव जिला फुटबाल एसोसिएशन झज्जर
झज्जर फुटबाल एसोसिएशन ही हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए मान्य है। उन्हें ही एसोसिएशन की ओर से टीम बनाने का निर्देश मिला था। खिलाड़ियों का चयन भी ट्रायल के तहत किया गया है। ट्रायल में दस गांव के 60 खिलाड़ी पहुंचे थे, उनमें से 25 खिलाड़ियों को नियम संगत चयन किया गया।
- प्रदीप दलाल, प्रबंधक झज्जर फुटबाल एसोसिएशन।
स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान झज्जर जिले की दो फुटबाल एसोसिएशन का विवाद सामने आया था। जिनमें से झज्जर फुटबाल एसोसिएशन हमसे संबंधित है। जिला फुटबाल एसोसिएशन झज्जर से कोई संबंध नहीं है। टीम लेकर पहुंचे व्यक्ति को अपना मामला स्वयं निपटाने के लिए कहा था, जब वे नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ी।
- रमन सिंह, सचिव, जिला फुटबाल एसोसिएशन करनाल।