{"_id":"633753f85aeb1b61ea7d16b2","slug":"two-arrested-with-21-kg-intoxicant-powder-karnal-news-knl1229745199","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 किलो नशीले पाउडर के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 किलो नशीले पाउडर के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध की टीम ने प्रतिबंधित नशीले पाउडर की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पॉलिथीन में से 21 किलो 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। एक कार को भी कब्जे में लिया गया।
टीम इंचार्ज उप निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि टीम 29 सितंबर को शाम के समय मलिकपुर रोड बाईपास असंध में मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने मलिकपुर रोड असंध बाईपास पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के कुछ समय बाद एक कार आती दिखाई दी। जिसको रोक कर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना नाम नीरज व अमित वासी वार्ड नंबर पांच नजदीक गणेश मंदिर असंध बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी में से 21 किलो 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आरोपी नशीला पाउडर बेचने का काम कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग जगह से सस्ते दाम पर नशीली गोलियां खरीदते थे और उनका पाउडर बनाकर मध्यप्रदेश व राजस्थान में अलग-अलग जगह पर दर्द निवारक दवाई के नाम से लोगों को महंगे दाम पर बेचते थे। नशीले पाउडर को एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा।