फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two arrested in Aman Dhaba Firing case

Haryana Crime: अमन ढाबा फायरिंग केस, पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, कोर्ट में किया पेश

Mon, 30 Jun 2025 06:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

अमन ढाबा फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं, जिनमें विदेशी दो पिस्तौलें और एक डबल बैरल गन शामिल हैं।

विज्ञापन
Two arrested in Aman Dhaba Firing case
फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स करनाल ने 26 जून को कुरुक्षेत्र के अमन ढाबा पर हुई गोलीबारी के मामले में दो आरोपियों यमुनानगर निवासी सौहार्द उर्फ शिवम और दिल्ली के कुठपेड़ा गांव निवासी पारस को गिरफ्तार किया है। दोनों कुख्यात कौशल चौधरी गैंग के सदस्य हैं और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय रहे हैं। 

विज्ञापन


गोलीबारी में शामिल रहे आरोपी

एसटीएफ के अनुसार, सौहार्द उर्फ शिवम वारदात से एक दिन पहले कुरुक्षेत्र में शूटर से मिला था, जबकि पारस इस गोलीबारी को अंजाम देने वाली गैंग का हिस्सा था। दोनों आरोपी करनाल के सेक्टर-12 इलाके में हथियार छिपाने आए थे। पुलिस ने इन्हें यहीं से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हथियारों की बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं, जिनमें विदेशी दो पिस्तौलें और एक डबल बैरल गन शामिल हैं। जांच में पुष्टि हुई कि इनमें से दो पिस्तौलें अमन ढाबा गोलीबारी में इस्तेमाल हुई थीं। इसके अलावा, दोनों आरोपी करनाल के सौंकड़ा गांव में हुई एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल थे। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब कौशल चौधरी गैंग के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और विदेश में बैठे गैंगस्टरों से उनके संबंधों की गहन जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: हाईवे पर गुंडागर्दी, फॉर्च्यूनर सवार ने लहराई पिस्टल, रोडवेज बस को नहीं दिया पास, देखें Video

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed