{"_id":"647ba71cb6394a089f0411e6","slug":"two-arrested-for-smuggling-doda-poppy-from-canter-karnal-news-c-18-knl1031-140022-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैंटर से डोडा पोस्त की तस्करी में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैंटर से डोडा पोस्त की तस्करी में दो काबू
Sun, 04 Jun 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एसी के भरे कैंटर में बड़े स्तर पर डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 67 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त भी बरामद किया गया है।
टीम दो जून को अपराध रोकथाम के लिए थाना असंध के एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। जिस पर टीम ने असंध बाईपास कैथल रोड कन्हैया चौक पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के कुछ समय बाद प्राप्त सूचना के मुताबिक एक कैंटर आया। जिसको पुलिस टीम ने रुकवाकर उसके चालक से पूछताछ की गई।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम नानक सिंह निवासी गांव मुंडवाल थाना असंध जिला करनाल व उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरविंद्र सिंह निवासी गांव मुंडवाल थाना असंध जिला करनाल बतलाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में एसी की पैकिंग लोड मिली। गाड़ी में एसी की पैकिंग को उतारकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो एसी के गत्तों के बीच में चार कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
वजन करने पर कुल 67 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त मिला। टीम ने आरोपी के कैंटर व एसी के 420 कार्टूनों को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी नानक सिंह को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी हरविंद्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।