{"_id":"c3ca7a72e6d58d99f53e3323617340f1","slug":"two-arrest-with-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने की एवज में रिश्वत लेते दो दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने की एवज में रिश्वत लेते दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस
विज्ञापन
टीम ने सोमवार को गांव बाल रागड़ान में आधार कार्ड बनवाने की एवज में 50
रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से रिश्वत लेते दोनों आरोपियाें को रंगे हाथों
गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि गांव बालरागडान वासी मदन लाल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि रिंकू व दीपक वासी शाहाबाद प्रति कार्ड के आधार पर 50-50 रुपये ले रहे हैं।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने टीम गठित की और मदन लाल को 50 रुपये देकर कार्ड बनवाने के लिए भेजा। आरोपियाें ने जैसे ही 50 रुपये लिए, टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिए। दिनभर में आरोपियों ने 27 कार्ड बनाए। तलाशी लेने पर आरोपियों की जेब से 1140 रुपये बरामद किए हैं, जबकि आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाते हैं। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।