फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two arrest

करनाल: दिल्ली में रहकर नशे का कारोबार करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
two arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली में रहकर नशे का कारोबार करने वाले दो नाइजीरियन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। जिनसे 94 ग्राम हेरोइन व 10 ग्राम आइस ड्रग्स भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में नशा बेचते थे। अलग-अलग राज्यों में इनका नेटवर्क चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस पूछताछ में जुटी है।
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट ने इस मामले में 16 फरवरी को जिला जेल करनाल के पास से दीपक उर्फ दीपा को कार के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से 50.47 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले की जांच एएसआई बलविंदर कर रहे थे। जांच के दौरान दूसरे आरोपी का भी सुराग मिला। 18 फरवरी को चंडीगढ़ के किशनगढ़ से अमृतलाल को गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दिल्ली से हेरोइन लाने की बात कबूली। इसके बाद हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीम दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन

जहां से दो नाइजीरियन को पकड़ लिया। इन दोनों के पास से करीब तीन लाख रुपये का नशा बरामद किया गया। एक आरोपी नाइजीरिया के एबीए ओवरी निवासी सटैनली ओकोरिया व दूसमा नाइजीरिया के इनुगु ओजी रिवर निवासी आइफ्नीच्यूक किस्टोफर है। दोनों आरोपी दिल्ली के मदनगढ़ में रहे रहे थे। यहां से दोनों नशे का कारोबार चलाते थे। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी लेने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का कारोबार करने वाले दोनो नाइजीरियन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। ड्रग्स कहां से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई होता था। इसे बारे में भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
सीमा पार से जुड़े हो सकते हैं तार
पुलिस के अनुसार सीमा पार से नशा देश में भेजा जाता है। पाकिस्तान के बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन भेजी जाती है। बीएसएफ द्वारा सीमा पर हेराेइन के साथ कई ड्रोन मार गिराए जा चुके हैं। अंदेशा है कि पंजाब के रास्ते आरोपी हेरोइन मंगवाते थे और अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। इस एंगल से भी जांच की जाएगी। हालांकि इसका खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।


डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नशा बरामद हुआ। रामनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed