{"_id":"693c7a803a45a309250a6c13","slug":"two-approach-roads-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-131-crore-karnal-news-c-18-knl1018-799983-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो अप्रोच रोड की 1.31 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो अप्रोच रोड की 1.31 करोड़ से होगी मरम्मत
Sat, 13 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को गांव मनक माजरा में दो अप्रोच रोड के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों में 1.26 किमी लंबी पंजोखरा अप्रोच रोड पर 63.57 लाख रुपये और 1.78 किमी लंबी मनक माजरा अप्रोच रोड पर करीब 68.27 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 70 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रोहताश, मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा, सरपंच आरती देवी, जोगिन्द्र, सुभाष खेड़ा, सुदर्शन बजाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन