{"_id":"693344acdfc162de940cc4ff","slug":"two-and-a-half-months-after-the-gst-rate-cut-new-stock-arrives-medicines-will-be-available-at-cheaper-rates-karnal-news-c-18-knl1018-795145-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जीएसटी की दरें घटने के ढाई माह बाद आया नया स्टॉक, सस्ती मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जीएसटी की दरें घटने के ढाई माह बाद आया नया स्टॉक, सस्ती मिलेगी दवा
विज्ञापन
दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की लागू की गई नई दरों का जिले के लोगों को ढाई माह बाद फायदा मिलेगा। जिन दवाओं पर जीएसटी घटाया गया था, उनका नया स्टॉक अब मार्केट में आया है। बाजार में उपलब्ध कई दवाइयों के दाम 6.25 से 11.02 प्रतिशत तक घट गए हैं। हालांकि कुछ दवाइयों महंगी भी हुई हैं।
जीएसटी घटने के बाद कंपनियों का नया स्टॉक बाजार में पहुंचने लगा है। पिछले 30 दिनों में जुकाम, बुखार, एलर्जी, गले के संक्रमण और खांसी के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाइयों के साथ एंटीबायोटिक, इन्हेलर और इंसुलिन तक के दाम करीब 6.25 प्रतिशत तक कम दर्ज किए गए हैं। छह महीने पहले भी डायबिटीज, एंटीबायोटिक और सांस की दवाओं पर दरों में कमी हुई थी। केमिस्ट एसोसिएशन प्रधान सरोवर आनंद के अनुसार, कई टैबलेट, सिरप, इंजेक्शन और इन्हेलर के दाम घटे हैं। जीरोडॉल एसपी से लेकर गुडसेफ टैबलेट, दर्द में दी जाने वाली पीपजो इंजेक्शन सस्ते हुए हैं।
पुराना महंगा स्टॉक खत्म, नई कीमतें लागू
केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सरोवर आनंद ने बताया कि यह बदलाव ऑलओवर इंडिया में ही आया है। करीब एक महीने पहले तक स्टॉकिस्टों के पास पुरानी कीमतों वाला स्टॉक मौजूद था लेकिन जीएसटी दर घटने पर अब जैसे ही कंपनियों के नए, कम दरों वाले पैकेज बाजार में पहुंचे हैं, उसी आधार पर नई कीमतें लागू हो गई हैं। सर्दी के मौसम में वायरल संक्रमण बढ़ता है, ऐसे में अधिकतर उपयोग होने वाली दवाइयों के दाम घटने से करनाल के मरीजों को चिकित्सा खर्च में पर्याप्त राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये दवाइयां हुईं सस्ती
जीरोडॉल एसपी (10 टैबलेट) का दाम 118 रुपये से घटकर 110.62 रुपये, गुडसेफ टैबलेट 164 रुपये से घटकर 153.75 रुपये, दर्द में दिया जाने वाला पीपजो इंजेक्शन 305 रुपये से घटकर 285.93 रुपये दर्ज किया जा रहा है।
ये दवाइयां महंगी हुईं
बाजार में घाटे के बीच कुछ दवाइयों के दाम में वृद्धि भी हुई है। इनमें पैंटाप डीएसआर, मॉक्सीकाइंड, लीव 52 सिरप, ब्रोमिडेक्स सिरप, बेनाड्रिल, सुफ्रामाइसिन, इलेक्ट्राल, एरोकार्ट इन्हेलर और रोटोकैप कैप्सूल्स शामिल हैं। इन दवाइयों की कीमत बढ़ने से खासकर क्रॉनिक रोगियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।