फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two and a half million jewels stolen by dodging jewelers

ज्वैलर्स को चकमा देकर ढाई लाख के गहने ले गई महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
two and a half million jewels stolen by dodging jewelers
महिलाओं के एक शातिर चोर गिरोह ने दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स की आंखों में धूल झोंककर ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर महिलाओं के गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर की मंडी मनीराम में आनंद जैन की राधिका डायमंड एंड ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। रोजाना की तरह आनंद जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन दुकान पर बैठे हुए थे। बुधवार की देर शाम करीब छह बजे दो महिलाएं दुकान के अंदर दाखिल हुईं। दोनों महिलाओं ने मुंह ढका हुआ था। महिलाओं ने ज्वैलर्स को सोने की बालियां और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। ज्वैलर्स और उनकी पत्नी ने महिलाओं के सामने अंगूठी और बालियों के बॉक्स खोलकर रख दिए। इसी दौरान एक महिला उठकर कुछ सामान लाने के बहाने बाहर चली गई और दुकान के नजदीक खड़ी अपनी दो महिला साथियों को ज्वैलरी शॉप में घुसने का इशारा किया। थोड़ी देर बाद दुकान से बाहर गई महिला भी वापस लौट आई और इन चारों शातिर महिलाओं ने ज्वैलर्स को गहने दिखाने में उलझा लिया। तभी एक महिला ने उनके हाथ से गहनों का बॉक्स ले लिया। बाकी तीनों महिलाओं ने ज्वैलर्स और उसकी पत्नी को बातों में उलझा लिया। इसी बीच महिलाओं ने एक बॉक्स गायब कर दिया। कुछ देर बाद महिलाएं बिना कुछ खरीदे आनन-फानन में दुकान से बाहर निकल गईं।
विज्ञापन

दूसरी दुकान में बैठे नौकर की थी महिलाओं पर नजर
ज्वैलरी शॉप के पास लोहे की दुकान में बैठा आनंद जैन का नौकर सुभाष इन महिलाओं की हरकतों पर नजर रख रहा था। जैसे ही महिलाएं जल्दबाजी में बाहर निकलीं तो उसने इन महिलाओं का शक के आधार पर पीछा किया। इन्हें अराईपुरा रोड के अंडरपास तक जाते देखा। सुभाष के पास कोई मोबाइल फोन न होने की वजह से वह आनंद जैन को फोन न कर सका और ज्वैलर्स को बताने के लिए वापस दुकान पर आ गया। सुभाष ने जैन को गहनों के बॉक्स चेक करने के लिए कहा। जब काउंटर की जांच की गई तो गहनों का एक बॉक्स गायब देख दंपति ज्वैलर्स के होश उड़ गए। दोनों ने अपनी गाड़ी से महिलाओं को ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन महिलाएं गायब हो चुकी थीं। इसके बाद पीड़ित ज्वैलर्स ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार की देर रात चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
आनंद जैन के मुताबिक, महिलाओं द्वारा गहनों का बॉक्स चोरी करने की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें महिला बॉक्स उठाते दिखाई दे रही है। इसके अतिरिक्त मंडी की अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चारों महिलाएं आनन फानन में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस इस शातिर चोर गिरोह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

राधिका डायमंड एंड ज्वैलर्स शॉप के मालिक आनंद जैन ने उसकी शॉप से गहनों का एक बॉक्स चोरी होने की शिकायत दी है। पीड़ित ने दुकान में आई चार महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दे रही चारों महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed