फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused who murdered the confectioner arrested

Karnal News: हलवाई की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused who murdered the confectioner arrested
करनाल। सदर बाजार वकीलपुरा में हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। सात जून की रात को वकीलपुरा निवासी हलवाई दिनेश कुमार दुकान पर काम कर घर लौट रहा था तो घर के समीप गली में कुछ युवक एक महिला को गालियां दे रहे थे। दिनेश ने मना किया तो आरोपी वकील और सौरभ ने दिनेश पर चाकू से हमला कर मार डाला था। इन दोनों आरोपियों के साथ दो युवक ओर थे। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुल्तान सिंह ने मामले की गहनता से जांच करते हुए दोनों आरोपी सौरभ निवासी भीमनगर करनाल और वकील उर्फ तनुज निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed