फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of robbery, snatching arrested

Karnal News: लूट, छीनाझपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 04 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery, snatching arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस की सीआईए एक की टीम ने हथियारों के बल पर लूट व छीनाझपटी की वारदात करने के मामले में फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दो जून को आरोपी रवि वेद उर्फ सुरेश निवासी शाहदरा दिल्ली व सुनील मलिक उर्फ सोनू निवासी गांव डूंगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में 31 मई तीन आरोपी सुनील कुमार निवासी द्वारका सेक्टर-18 दिल्ली, हरिओम उर्फ राजू उर्फ विक्की उर्फ राजेश निवासी नंदग्राम जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व रिशु गलहोत्रा निवासी ओम विहार उत्तर नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा अब गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कट्टा, एक चाकू व बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी नशा करने, अय्यासी करने के आदी हैं और जल्दी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में लूट, डकैती, स्नैचिंग व चोरी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिछले काफी समय से दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के एनसीआर एरिया से लूट, डकैती, स्नैचिंग व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed