फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused in child sexual abuse case arrested

Karnal News: बाल यौन शोषण सामग्री दो आरोपी हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused in child sexual abuse case arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। टेलीग्राम पर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री बेचने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों की आईडी भी अपने कब्जे में ले ली। साथ ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है।
साइबर क्राइम थाने में तैनात एसआई हिमांशु ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सूरज निवासी भारतीय बाल विद्या मंदिर स्कूल विकास नगर व आकाश निवासी माजिरा थाना अकबरपुर अंबेडकरनगर यूपी हाल निवासी किला पानीपत अपनी टेली ग्राम आईडी पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार साम्रगी बेचते हैं। दोनों काफी समय से यह काम कर रहे थे। आकाश व सूरज ने आईडी बना रखी थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपियों के खिलाफ आईडी एक्ट की धारा 67-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दोनों की आईडी की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।-साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को काबू किया गया है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed