फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused in Ankush's murder case sent to jail, three out of police custody

Karnal News: अंकुश के दो हत्यारोपी भेजे जेल, तीन पुलिस गिरफ्त से बाहर

Sat, 07 Mar 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Ankush's murder case sent to jail, three out of police custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गांधी नगर में 27 फरवरी की रात को अंकुश की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के दो आरोपियों हांसी रोड ब्रह्म नगर निवासी अर्जुन उर्फ अज्जू और सैदपुरा गांव निवासी हरप्रीत उर्फ सोनी को चार दिन के रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू और बाइक बरामद की है। तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में शामिल नामजद आरोपी पीयूष का नाम अंकुश ने माैत से पहले खुद बताया था।

सीआईए दो की टीम ने अंकुश की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों अर्जुन उर्फ अज्जू और हरप्रीत उर्फ सोनी को 3 मार्च को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का डेढ़ माह पूर्व अंकुश व उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाना रामनगर में शिकायत दी थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने रंजिश रखते हुए अंकुश को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई और उसकी लगातार रेकी करते रहे। 27 फरवरी की रात को शिवपुरी डिस्पेंसरी के पीछे आरोपियों ने अंकुश को घेरकर पीटा।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक पर 11 वार किए थे। इनमें चाकू के नाै वार थे जिस कारण से युवक की ज्यादा खून बहने से माैत हो गई थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी माैके से भाग गए थे। घायल अंकुश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। वहां रास्ते में जाते समय अंकुश ने दम तोड़ दिया था। मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर थाना रामनगर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीआईए दो प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed