{"_id":"6164aa0c8ebc3ed32248e394","slug":"two-accused-arrested-for-robbing-by-showing-weapons-karnal-news-knl862134155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन
आरोपियों ने 15 वारदातें कबूलीं, बाइक, देसी कट्टा, गंडासी, दो कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाइक पर सवार होकर पिस्तौल, चाकू, गंडासी दिखाकर लूटपाट व छीनाझपटी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस की सीआईए वन टीम ने पकड़ लिया है। सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि टीम ने 11 अक्तूबर को आरोपी पारस व सुमित निवासी गांव मछरौली जिला सहारनपुर को मंगलौरा मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने थाना सदर के एरिया से गन प्वाइंट पर स्नैचिंग की चार वारदात, थाना सेक्टर-32/33 एरिया से भी चार वारदात, थाना मधुबन के एरिया से तीन वारदात, थाना कुंजपुरा के एरिया से दो वारदात व थाना बुटाना और घरौंडा के एरिया से एक-2 वारदात, कुल पन्द्रह वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। लूटे रुपयों से वह मस्ती करते थे।
इन वारदातों का खुलासा
आरोपियों ने 25 जून की रात मंगलौरा के समीप विकास की गाड़ी की तलाशी लेकर पर्स छीना था। 29 जून की शाम को सेक्टर-9 हाईवे पर अंकुश भल्ला से मारपीट कर एक्टिवा छीनी थी। 11 जुलाई की रात डबरकी कलां स्टेडियम के सामने सुमित कुमार से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया और पिस्तौल से फायर भी किया। 9 अगस्त सिमरन से सेक्टर 33 में 2500 रुपये छीने थे। 20 अगस्त को विपिन कुमार से साईं मंदिर के सामने चाय के खोखे से चाकू दिखाकर 2500 रुपये छीने थे। 27 अगस्त को रविंद्र कुमार नीलोखेड़ी से दो हजार रुपये छीने थे। एक सितंबर को सेक्टर-32 में प्रदीप कुमार से ऑटो छीना था। 13 सितंबर को सैनिक स्कूल कुंजपुरा के समीप जयकिशन से 6 हजार रुपये छीने थे। 14 सितंबर को मेरठ रोड पर अनुज पर तेजधार हथियार से वार किया था। 18 सितंबर को अमन निवासी घरौंडा से बाइक छीनी थी। 24 सितंबर को विशाल निवासी मोदीपुर को पिस्तौल दिखाकर उसकी बुलेट बाइक छीनी थी जो बरामद कर ली है और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। लोहे की गंडासी व गोली भी बरामद की गई। 25 सितंबर की रात को अजय निवासी स्टौंडी से दस हजार व उसका मोबाइल छीना था। इसी दिन सुरेश कुमार निवासी गगसीना से भी 3500 रुपये व लैपटॉप आदि छीन लिया था। एक अक्तूबर को दीपक निवासी बिर्चपुर से दस हजार रुपये छीने थे। 5 अक्तूबर की रात को विकास कुमार से उसका मोबाइल, बैग सहित अन्य सामान छीन लिया था।