फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested for possessing illegal weapons

Karnal News: अवैध हथियार रखने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 28 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for possessing illegal weapons
करनाल। सीआईए असंध की टीम ने दो आरोपियों को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक से अवैध देसी पिस्तौल और दूसरे आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं, दोनों से तीन कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना असंध में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए असंध प्रभारी सुलिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने असंध की आदर्श काॅलोनी निवासी आरोपी गुरु प्रताप को सफीदों रोड, असंध से काबू किया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। वहीं दूसरे मामले में जांच अधिकारी गोपाल सिंह की अध्यक्षता में असंध के मलिकपुर रोड से शांति नगर निवासी आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी इन अवैध हथियार को उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed