{"_id":"69a5da0cf1fe5dfdbd076ee4","slug":"tubewell-office-and-school-facilities-appreciated-karnal-news-c-18-knl1018-857184-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्यूबवेल दफ्तर और स्कूल सुविधाओं की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्यूबवेल दफ्तर और स्कूल सुविधाओं की सराहना
Tue, 03 Mar 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। प्रदेश सरकार के बजट पर घरौंडा क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। अधिकांश लोगों ने बजट का स्वागत किया, हालांकि कुछ वर्गों ने अपेक्षाओं का भी जिक्र किया। कृषि क्षेत्र में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अलग कार्यालय बनाने के निर्णय को किसानों ने सराहा है। उनका कहना है कि इससे लंबित मामलों का समाधान तेज होगा और किसानों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कृषि योजनाओं में नई घोषणाओं को भी लाभकारी बताया गया है।
-- --
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अलग कार्यालय बनाना सराहनीय कदम है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी और कृषि योजनाओं का लाभ बढ़ेगा। - विकास राणा, किसान
सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसले लिए हैं। डबल बेंच और अन्य सुविधाओं से सरकारी स्कूलों की ओर बच्चों का रुझान बढ़ेगा। - अविश गुप्ता, छात्र
बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं और खिलाड़ियों के लिए घोषणाएं युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देंगी। - डेजी, गृहिणी