फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck driver hit three girl students, one killed, two injured

ट्रक चालक ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hit three girl students, one killed, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। जीटी रोड पर एक ट्रक चालक ने आईटीआई से घर लौट रही तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दो छात्राओं को घायल अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार तरावड़ी आईटीआई की छुट्टी होने के बाद ज्योति, शिवानी और तीसरी अज्ञात छात्रा पैदल बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। जैसे ही ये छात्राएं एब्रो इंडिया के पास पहुंचीं पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक चालक ने इनको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया।

इस हादसे में छात्रा ज्योति निवासी गांव धौराला कुरुक्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा शिवानी निवासी झंझाड़ी, तीसरी अज्ञात घायल हो गईं। दोनों को घायल अवस्था में करनाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस घटना के बाद आसपास फैक्ट्री के स्टाफ व दुकानदार इकट्ठे हो गए। फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों पर ड्राइवर के बारे में सूचना दी। तरावड़ी थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर को करनाल बाइपास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed