{"_id":"64ed0b1c7f0f73b51d02fbdc","slug":"truck-crushes-sister-going-to-maternal-home-to-tie-rakhi-to-brother-dies-karnal-news-c-18-knl1031-206396-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जनवरी से पहले होगा एचएसजीपीसी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जनवरी से पहले होगा एचएसजीपीसी का चुनाव
विज्ञापन
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह असंध बोले, वोट बनवाने के लिए व्यक्ति का केशधारी और नशे से दूर होना जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जनवरी से पहले हरियाणा के सिखों को नई निर्वाचित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मिल जाएगी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि कमेटी के चुनावों के लिए वोट बनवाने की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी, जोकि 30 सितंबर तक जारी रहेगी। सिख अपनी वोट जरूर बनवाएं। वोट बनवाने के लिए सरकार सभी गुरुद्वारों, स्कूलों और डेरों के नजदीक ही केंद्र बनवाएं।
वे मंजी साहिब गुरुद्वारे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वोट बनाने के बाद छंटनी होगी। बाद में अंतिम रूप से मतदाता सूची बनेगी। इसमें समय लग जाएगा, यदि वाहे गुरु की मेहर रही तो दिसंबर या जनवरी से पहले चुनाव हो जाएंगे। वह इसके लिए मनोहर लाल सरकार के आभारी हैं। पहले उन्होंने कमेटी को दिलवाने में बाद में चुनाव के लिए आयोग गठित करने तथा अब वोट बनवाने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाएं। इससे प्रदेश में सिखों की असली ताकत का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने के लिए व्यक्ति का केशधारी और नशे से दूर होना जरूरी है। लंबे इंतजार के बाद पहला मौका सिखों को मिला है, जब वह अपने हरियाणा की अलग से बनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए वोट डालेंगे। प्रदेश के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए सभी लोग ऐसी कमेटी चुनें जो पंथ की मर्यादा बनाकर रखें और संगत की कसोटी पर खरी उतरें। हरियाणा में 20 से 25 लाख वोटर बन सकते हैं। अकेले करनाल में 20 साल पहले 70 हजार वोटर थे। हरियाणा में आठ हलके थे, अब तो बढ़ चुके हैं।