फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck crushes sister going to maternal home to tie rakhi to brother, dies

Karnal News: भाई को राखी बांधने मायके जा रही बहन को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes sister going to maternal home to tie rakhi to brother, dies
भाई को राखी बांधने मायके जा रही बहन को ट्रक ने कुचला, मौत
- पानी से भरे गड्ढे में बाइक गिरने पर गिरा बाइक सवार दंपती, महिला के ऊपर से गुजर गया ट्रक
विज्ञापन

- हादसे में पति भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी/इंद्री। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही बहन को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और बाइक सवार दंपती गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहा ट्रक महिला के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इंद्री हलके के बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी जसविंदर सिंह अपनी पत्नी रीता को बाइक पर बैठाकर तरावड़ी में उसके मायके छोड़ने जा रहे थे। दोपहर 12:30 बजे जब दंपती जीटी रोड तरावड़ी स्थित टी-प्वाइंट के पास सर्विस लेन पर पहुंचा तो यह हादसा हो गया। इस हादसे में जसविंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जसविंदर को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और रीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर खड़े ट्रक को तरावड़ी थाना पुलिस ने कब्जे में लिया। रीता की मौत की खबर सुनकर परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां दुख में बदल गईं।
विज्ञापन

एक साल पहले आईटीआई की दो छात्राओं की गई थी जान
करनाल से तरावड़ी की सर्विस लेन काल बन गई है। पिछले साल यहां पर आईटीआई की दो छात्राओं की मौत हो गई थी। सर्विस लेन पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से प्रशासन व एनएचएआई की लापरवाही है। कई सालों से तरावड़ी सर्विस लेन को दुरुस्त करने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- मुकेश कुमार, एसएचओ, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed