फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck collides with parked pickup while overtaking, one dead

Karnal News: ओवरटेक करते हुए खड़ी पिकअप से टकराया ट्रक, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with parked pickup while overtaking, one dead
दिनेश
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/नीलोखेड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के पास वीरवार की रात को सड़क किनारे खड़ी पिकअप को ओवरटेक करते हुए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार सात लोगों में से निजी कंपनी के मैकेनिकल हेड सफीदो निवासी दिनेश (38) की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब के गुरदासपुर निवासी राजेश ने बताया कि पिकअप में सवार होकर निजी कंपनी के सात कर्मचारी उत्तर प्रदेश के शामली की तरफ जा रहे थे। वीरवार की रात में हाईवे पर नीलोखेड़ी के पास उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी की थी। पीछे से आए तेज रफ्तार में ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी के मैकेनिकल हेड सफीदो निवासी दिनेश (38) की मौत हो गई। राजेश और दो अन्य साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

बुटाना थाना के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो-तीन लोग घायल हुए हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed