फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck collides with motorcycle rider, cousin dies

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार का मारी टक्कर, चचेरे भाई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with motorcycle rider, cousin dies
इंद्री। क्षेत्र के गांव भैणी के पास शुक्त्रस्वार की रात एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पथेर थाना चिलकाना जिला सहारनपुर यूपी निवासी कर्म सिंह ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। दो सितंबर को वह अपने चचेरे भाई बीर सिंह के साथ करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से गांव भैणी करनाल के लिए चले थे। मोटर साइकिल को उसका चचेरा भाई बीर सिंह चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। करीब सात बजे जब वे बाबा पीर इंद्री के पास पहुचे तो बीर सिंह ने सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर मोटर साइकिल की स्पीड धीमी कर ली। इतने में पीछे से एक ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका चचेरा भाई बीर सिंह ट्रक के नीचे आ गया और वह साइड में गिर गया। जब उसने उठकर देखा तो उसका चचेरा भाई बीर सिंह ड्राइवर साइड में टायरों के बीच में फंसा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं उसे सीएचसी इंद्री लेकर जाया गया। जहां उसे प्राथमिकी देकर जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क हादसे में एक यूपी निवासी बीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed