फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Troubled youth climbed on the mobile tower due to scorching face, landed after 25 hours

चेहरा झुलसने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 घंटे बाद उतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled youth climbed on the mobile tower due to scorching face, landed after 25 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। बाल पबाना गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 25 घंटे बीतने के बाद युवक को टावर से उतारा गया। सूचना मिलने पर मूनक थाना प्रभारी तरशेम व नायब तहसीलदार राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिन भर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पहले तो वह अपने झुलसे हुए चेहरे का इलाज कराने की मांग करता रहा, फिर कभी अमेरिका तो कभी पाकिस्तान भेजने की मांग करने लगा।
इस दौरान प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे। शाम करीब सात बजे युवक टावर से नीचे उतरा। युवक के भाई कुलदीप ने बताया कि वे तीन भाई है। टावर पर चढ़ने वाला भरत उसका सबसे छोटा भाई है। बचपन में स्टोब पर चाय बनाते समय भरत का चेहरा और हाथ पांव झुलस गए थे। इसका इलाज कराने वह कई अस्पतालों में गए, लेकिन डॉक्टरों ने इसका खर्च लाखों में बता दिया। इस कारण उसका इलाज नहीं करा पाए। भरत वेल्डिंग का काम करता है। चेहरा झुलसने के कारण वह परेशान रहता था। इस कारण शनिवार शाम करीब छह बजे गांव पबाना हसनपुर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

नीचे कूदने की देता था धमकी
टावर पर चढ़े युवक भरत से पुलिस व नायब तहसीलदार ने मोबाइल से संपर्क किया। भाई द्वारा उसके पास पानी भी पहुंचाया गया। जब अन्य लोग उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ते थे तो वह नीचे कूदने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को टावर से नीचे उतारने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन वह बार-बार मांग बदलता रहा, कभी अमेरिका तो कभी पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहा था। उसकी इलाज कराने की मांग मान ली है। शाम को टावर से उसे सुरक्षित नीचे उतरा गया।
राजकुमार, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed