Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trouble for the police... investigation moving at a slow pace

Karnal News: खाकी पर आई आंच... धीमी चल रही जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Trouble for the police... investigation moving at a slow pace
करनाल। त्वरित कार्रवाई का दम भरने वाली खाकी पर जब खुद आंच आई तो जांच की रफ्तार धीमी हो गई। बीजणा गांव के जितेंद्र उर्फ जैकी की सीआईए-2 की हिरासत में मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद उनको नामजद किया जा चुका है लेकिन रामनगर थाना पुलिस की जांच इस मामले में अभी तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपचंद का कहना है कि मजिस्ट्रेट की ओर से अभी जांच के संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश मिलने के बाद ही पुलिस अपनी जांच शुरू करेगी। जितेंद्र की मौत के मामले में 15 नवंबर को रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतक के भाई शुभम की शिकायत पर पहले सिर्फ सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप को आरोपी बनाया गया। मंगलवार को पुलिस ने एएसआई रजिंद्र, एएसआई संजय और हवलदार प्रवीण और विकास को आरोपी बनाया।
विज्ञापन

सभी को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन मौत के मामले में जांच शुरू नहीं हुई। एसपी करन गोयल का कहना है कि अभी मजिस्ट्रेट की जांच चल रही है। आदेश मिलने के बाद ही पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में ये होगा
पोस्टमार्टम न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया था। इसकी रिपोर्ट आनी भी शेष है। पुलिस की जांच शुरू होने, घटनास्थल के साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
--
कब सामने आएगा जितेंद्र की मौत का सच
भाई शुभम और परिवार ने हिरासत में प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि जितेंद्र को घर से उठाकर सीआईए-2 कार्यालय ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पहले उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़ा, अब आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के लिए संघर्षरत हैं।
11 नवंबर : सुबह करीब 10:30 बजे सीआईए-2 की टीम जितेंद्र के घर से उसे लेकर गई।
14 नवंबर : सुबह परिजन को मौत की जानकारी मिली। विरोध के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित हुए।
15 नवंबर : प्रदर्शन, जाम लगाया। प्राथमिकी दर्ज हुई। शव उठाने से इन्कार। तीन और पुलिसकर्मी निलंबित।
16 नवंबर : परिजन ने सुबह शव उठाया, शव का अंतिम संस्कार किया।
17 नवंबर : प्राथमिकी में अन्य चार पुलिसकर्मियों के नाम जोड़े गए।
हत्या के इन मामलों में हुई त्वरित पुलिस कार्रवाई
अंकुश हत्याकांड : चार दिन में दो आरोपी गिरफ्तार
27 फरवरी 2026 को गांधी नगर में अंकुश की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। तीन मार्च को सीआईए-2 ने अर्जुन उर्फ अज्जू और हरप्रीत उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक बरामद की।
अमन हत्याकांड : दो दिन में पहली गिरफ्तारी
23 अक्तूबर को लाडवा निवासी अमन की करनाल में चाकू मारकर हत्या की गई। 25 अक्तूबर को सीआईए-3 और सदर बाजार चौकी की संयुक्त टीम ने आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया। 28 अक्तूबर को एक अन्य आरोपी कृष को भी गिरफ्तार किया गया।

राधेश्याम ठेकेदार हत्याकांड : दो दिन में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
8 नवंबर को तरावड़ी की बदरी एग्रो वेंचर्स राइस मिल में विवाद के दौरान ठेकेदार राधेश्याम की हत्या हुई। 10 नवंबर को तरावड़ी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रामभरोसे को गिरफ्तार किया। 11 नवंबर को पुलिस ने पूछताछ के आधार पर उसके साले लाल बाबू और साथी सचिन को भी गिरफ्तार किया, ये सभी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed