फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trouble anniversary as rain, farmers downcast

आफत बनकर बरसी बारिश, किसान मायूस

Tue, 25 Mar 2014 12:20 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 25 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ आई बारिश से सोमवार को किसानों के चेहरे मुरझा गए। पिछले
विज्ञापन
दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों के खेतों पर अधिक नुकसान हुआ है।

किसानों की मानें तो कई हजार हेक्टेयर भूमि पर खड़ी किसानों की गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। कृषि अधिकारियों ने भी बारिश और हवा के कारण नुकसान होने की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को होने वाली बारिश से और अधिक नुकसान होगा।


रविवार को दोपहर में बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को मामूली बारिश हुई, लेकिन सोमवार को सुबह ही आसमान में घने काले बादल उमड़ आए। सुबह करीब नौ बजे झमाझम बारिश हुई।

बारिश के कारण जहां शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों की फजीहत हुई, वहीं दूसरी ओर किसानों के खेत पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों से पूछे तो वह लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं। गांव औंगद के किसान राजकुमार, गांव फाजिलपुर के किसान जसमेर के अनुसार इस समय बारिश होना किसानों को नुकसान है।

पिछले वर्ष इन दिनों में कंबाइन से कटाई शुरू हो गई थी, लेकिन इस बार हुई बारिश ने किसानों की सांस फूला दी है। करीब पंद्रह दिन कटाई देरी से होने की संभावना बनी है, वहीं किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा भी सता रहा है।

डीडीए पवन कु मार शर्मा के अनुसार जिला भर में एक लाख 70 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी है। वह लोग इंद्री में सोमवार को कई घंटे तक किसानों के खेत पर दौरा करते रहे।

इस क्षेत्र में कम नुक सान है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैथल रोड समेत अन्य कई क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। किसानों केे खेत पर गेहूं जमीन पर गिर गई है। जिन किसानों ने खेत पर सिंचाई कर रखी थी, ऐसे किसानों के लिए मुसीबत हो गई है। पहले सिंचाई का पानी खेत में खड़ा था। दूसरी ओर सोमवार को तेज हवा के साथ खासी बारिश हो गई। इस कारण गेहूं जमीन पर गिर गई। उन्होंने कहा अनुमान है करीब दस प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है।

उधर, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को करीब 1.5 एमएम बारिश हुई, लेकिन सोमवार को 6.6 एमएम बारिश हुई है। मौसम में नमी सुबह के समय 86 प्रतिशत और शाम के समय 76 प्रतिशत दर्ज की गई। वाष्प दाब सुबह के समय 13.1 एमएम और शाम के समय 14.1 एमएम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री टूटने के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बारिश के कारण बढ़कर 16.0 डिग्री हो गया। उत्तर से दक्षिण की ओर 3.8 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed