{"_id":"689e45eea4dac83eb70c3a1a","slug":"tricolor-procession-taken-out-in-girls-college-karnal-news-c-18-knl1008-714861-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कन्या महाविद्यालय मेंं निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कन्या महाविद्यालय मेंं निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
करनाल। एमडी राजकीय कन्या महाविद्यालय, दादूपुर रोड़ान (करनाल) में वीरवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। महाविद्यालय में स्वयं सेवकों की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। प्रभारी रामनिवास ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, करनाल मेजर डॉ. अनीता की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा कि 1947 का विभाजन भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है, जिसकी स्मृति हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता के महत्व बताती है। इस अवसर पर सभी ने विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनसीसी प्रभारी डॉ. आशीष सांगवान की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 7 हरियाणा बटालियन एनसीसी करनाल यूनिट के सभी कैडेटों को 15 अगस्त को घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सुभाष चंद ने मार्गदर्शन किया। संवाद
‘मेरी माटी मेरा देश’ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
करनाल। पं. चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, करनाल की एनएसएस इकाई ने वीरवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आयोजन किया। कार्यक्रम ने सभी के मन को देश भक्ति की भावना से भर दिया। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे मन, मस्तिष्क और आत्मा में मेरी माटी मेरा देश की भावना को गहराई से पिरोने वाला है। उन्होंने कहा कि इस थीम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में अपनी जड़ों से जुड़ाव, गांव और मिट्टी के प्रति सम्मान और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को दृढ़ करना था। स्वयं सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने गांवों से मिट्टी संग्रह की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी राजेश रंगा (Unit–I) और डॉ. करमजीत कौर (Unit–II) के समर्पित नेतृत्व में हुआ। इसी कड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। संवाद
तिरंगा अभियान के तहत शहीदों को किया नमन
मूनक। हर घर तिरंगा अभियान में गांव बल्ला के शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्प, माला और चादर ओढ़ाकर मान सम्मान किया गया। इसमें उनके परिवार वालो ने भी भाग लिया। मुख्य रूप से बल्ला मंडल प्रभारी नरेंद्र नरवाल, मंडल अध्यक्ष जयभगवान सालवन, प्रिंसिपल बलबीर, मास्टर रणबीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राणा, महामंत्री रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद