फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tributes will be paid to Lieutenant Colonel Sur Nahra Singh today.

Karnal News: आज दी जाएगी लेफ्टिनेंट कर्नल्सुर नहरा सिंह को श्रद्धांजलि

Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tributes will be paid to Lieutenant Colonel Sur Nahra Singh today.

विज्ञापन
करनाल।
देश सेवा के जज्बे से भरे स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुनहरा सिंह को वीर चक्र मिला था। 31 अक्तूबर को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। कर्नल को रविवार दोपहर एक से दो बजे के बीच वाॅर हीरोज मैमोरियल स्कूल बसताडा (घरौंडा) में श्रद्धांजलि दी जाएगी। कर्नल के परिवार में डाॅ. सुनीता, देवेंद्र सिंह कल्याण (राज्य चुनाव आयुक्त), सरिता एवं कर्नल मनोज केश्वर, सुलेखा एवं राजबीर कादियान, सुखबीर व ऐन मेहला सहित तीन बेटियां व एक बेटा है।

सोनीपत के मुहाना में संयुक्त परिवार में पैदा हुए सुनहरा सिंह वर्ष 1953 में सेना में भर्ती हुए। ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से गोल्ड मेडल हासिल किया। चीन के साथ 1962 की जंग, पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 की जंग में साहस का परिचय दिया। 1971 की जंग में उनके अदम्य साहस और शौर्य के लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति वीर गिरि ने वीर चक्र से नवाजा। सन 1978 से 1981 के बीच में उन्होंने भारतीय सेना में जम्मू के लिए 20 हजार से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराया। चार दशक के शानदार कार्यकाल के बाद वे 1988 में सेना से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed