फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tribute to third war of panipat battle

पानीपत के तीसरे युद्ध के वीर मराठों को दी श्रद्धांजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
tribute to third war of panipat battle
घरौंडा। पानीपत के तीसरे युद्ध के 261 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को बसताड़ा स्थित स्टेडियम में आयोजित शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मराठों की वीरता का इतिहास सुनाया गया। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से पहुंचे मराठा और पाल समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरेंद्र मराठा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और तीसरे युद्ध के बाद की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पशुधन विकास योजना के चेयरमैन रणधीर गोलन ने कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि पानीपत के तीसरे युद्ध में देश की रक्षा के लिए लाखों मराठा शहीद हो गए। पानीपत का तीसरा युद्ध इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि जो मराठा योद्धा इस युद्ध में बचे गए थे, वे वापस नहीं गए और यहीं पानीपत व कुरुक्षेत्र के ढाक के जंगलों में अपना बसेरा बनाकर रहने लगे। पता चला है कि मराठों में 96 वंश हैं। उन्हीं में एक रोड़वंश भी है। यहां रहने वालों ने अपने आपको रोड़वंशी कहना शुरू कर दिया और धीरे धीरे अपनी पहचान को ही भूल गए। अब बीस वर्ष पहले हमें पता चला कि हम उन्हीं महान योद्धाओं के वंशज हैं। 2003 में बसताड़ा स्टेडियम में पहली बार पानीपत युद्ध के बलिदानियों को याद किया गया था।
विज्ञापन

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह दिन उन वीर योद्धाओं को याद करने का है जिन्होंने देश की अखंडता के लिए भारत पर हो रहे आक्रमणों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। पानीपत के तीसरे युद्ध के बाद किसी भी विदेशी अक्रांता ने भारत पर आक्रमण करने की हिम्मत नहीं जुटाई। शिवाजी महाराज में वीरता और भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इतिहासकार मधुसूदन होल्कर व विजेंद्र जाधव धनगर इतिहासकार-गाजियाबाद ने शिरकत की। इस मौके पर गोवा से राजाराम पाटिल, उत्तरप्रदेश से गौरव सिंह राठौड़, राजस्थान से घनश्याम होल्कर, मैसूर से रामचंद्र राव जगप्रताप, बेंगलुरु से भारत कदम, उत्तराखंड से देवेंद्र गंगवार, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय समन्वयक एवं मुख्य संयोजक मिलिंद पाटिल, अहमदनगर से माधव राव तिटमे, रमेश राव देशमुख, उस्मानाबाद से योगिता ताई मिसाल, अमर गाडवे, ठाणे से संजय जाधव, संगीता ताई जाधव, पनवेल से संजय ताई दलवी रणरागिनी, सागर चिखले, परभणी से आत्मा राम मुट्ठल, माधुरी पाटिल व पुणे से प्रशांत जाधव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed