फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tree hanging, Dead body, murder

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 23 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
करनाल/जुंडला। असंध रोड स्थित पक्काखेड़ा मोड के पास पेड़ से लटके एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग वहां पर जमा हो गए। युवक की संदिग्ध मौत से गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले को आत्महत्या बताने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करनाल असंध रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना लगते ही असंध डीएसपी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। परंतु ग्रामीण एफएसएल की टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाने की मांग पर अड़े रहे। जाम लगने के दो घंटे बाद जब एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए तो इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


करीब दो घंटे के बाद जाम खुलने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मनजीत सिंह वासी पाढ़ा ने बताया कि उसका भतीजा कृष्ण उर्फ अभय डीजे का काम करता था। वह शुक्रवार रात को नौ बजे घर से गया था। जबकि देर रात तक वापिस लौटकर नहीं आया। सुबह आसपास के लोगों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके भतीजे का शव पक्का खेड़ा मोड से बालपबाना को जाने वाली सडक़ पर लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पापड़ी के पेड़ से लटका हुआ है। उसने आकर देखा तो उसके भतीजे का शव पेड पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


चाचा ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे की किसी ने हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब शव देखा तो युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। जबकि परिजन युवक की हत्या की बात कहते रहे। निसिंग थाना प्रभारी नरेश ने परिजनों को एफएसएल टीम से जांच करवाने का आश्वासन दिया। जब नौ बजे तक एफएसएल की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने असंध करनाल रोड स्थित पक्का खेड़ा मोड पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब लगभग 11 बजे एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परना नहीं रखता था कृष्ण, चप्पल भी उसकी नहीं
मृतक कृष्ण के चाचा मंजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कृष्ण कभी परना भी नहीं रखता था। वहीं उसके पैरों में जो चप्पल थी वह भी उसकी नहीं है। मंजीत ने बताया कि जो कपड़ा कृष्ण के गले में बंधा हुआ है, वह किसी पीर से उठाया गया नीला कपड़ा है। जो किसी ने कृष्ण की हत्या करने के बाद पीर से उठाकर उसके भतीजे के गले में बांधकर पेड़ से लटका दिया। वहीं कृष्ण के पैर कीचड़ में धंस्से हुए है। जबकि आसपास कहीं भी गीला या कीचड़ नहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जहां शव लटका मिला है। उससे कुछ दूरी पर कीचड है ओर वहंा ट्रैक्टर के टायरों और आदमियों के पैरों के काफी निशान हैं।

2 घंटे तक बंद रहा असंध करनाल मार्ग
पक्का खेड़ा मोड़ स्थित पेड़ पर लटके मिले कृष्ण के शव की जांच के लिए एफएसएल टीम के देरी से आने के कारण गुस्साए लोगों ने असंध करनाल मार्ग जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सुबह 7 बजे सूचना दे दी थी। इसके बाद भी 9 बजे तक एफएसएल टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों ने असंध करनाल मार्ग को जाम कर दिया। 11 बजे एफएसएल की टीम पहुंचने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगने से सैकड़ों वाहन सड़क  के दोनों तरफ खड़े दिखाई दिए।

गर्मी में परेशान हुए राहगीर
जाम लगने से बसों और अन्य वाहनों में बैठे हजारों लोग गर्मी में बेहाल दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहने पर राहगीर वाहनों से उतरकर आसपास नलों और नलकों से पानी पीते रहे। बसों में बैठे छोटे बच्चे गर्मी से ज्यादा बेहाल दिखाई दिए। असंध और करनाल दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइने लगी रही।


रूट डायवर्ट कर खेतों से गुजरे कुछ वाहन
पक्काखेड़ा मोड पर जाम लगने के बाद काफी देर तक तो वाहन सड़क पर ही खड़े रहे। जब काफी देर तक जाम नहीं खुला तो कार सहित अन्य कुछ वाहन चालक सड़क के साथ गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों से गुजरते रहे। कुछ लोग रूट डायवर्ट करके आसपास के गांवों से निकलते रहे। वहीं जाम लगने के बाद असंध से हरियाणा रोडवेज की बस दो घंटे तक बंद रही। असंध के जींद चौक और सालवन चौक पर सवारियों की काफी भीड़ रही। काफी गर्मीै होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed