फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Travel will be expensive as soon as the toll plaza opens

टोल प्लाजा खुलते ही महंगा होगा सफर: टोल टैक्स में 10 और मासिक पास में 275 रुपये की वृद्धि

Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
सार

टोल की नई दरें एक सितंबर से लागू होनी थी, पर दिसंबर 2020 से किसान आंदोलन के कारण टोल फ्री हैं। नेशनल हाईवे-44 पर 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं इससे प्रत्येक वाहन मालिक पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Travel will be expensive as soon as the toll plaza opens
टोल प्लाजा - फोटो : iStock

विस्तार

किसान आंदोलन के कारण पिछले करीब 11 माह से नेशनल हाईवे-44 पर वाहन बिना टोल टैक्स भरे ही गुजर रहे हैं, लेकिन अब कृषि कानूनों की वापसी होने के बाद जब टोल प्लाजा खुलेंगे तो हाईवे का सफर भी पहले से महंगा होगा, क्योंकि एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। टोल टैक्स पहले से पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक बढ़ाया गया है। वहीं, मासिक पास में वाहन की श्रेणी के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 275 रुपये तक वृद्धि की गई है। 
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से करनाल के बसताड़ा और अंबाला टोल प्लाजा पर बढ़ी हुईं ये दरें सितंबर 2021 में लागू होनी थी, लेकिन टोल प्लाजा पर किसानों का धरना होने से इस बढ़ी दरों का असर नहीं हो पाया। ऐसे में अब टोल खुलने के बाद दिल्ली से अमृतसर या चंडीगढ़ तक का सफर महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-44 पर 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। एक तरफ की यात्रा करने वाले छोटे वाहन के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन यदि वे अप एंड डाउन की पर्ची कटवाएंगे तो छोटे वाहन पर पांच और बढ़े पर 10 रुपये पहले से ज्यादा देने होंगे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स में बढ़ोतरी से माल ढुलाई पर असर  
कॉमर्शियल वाहनों के लिए भी टोल में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर माल ढुलाई पर भी पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से पहले ही ट्रांसपोर्ट महंगा हो चुका है, जबकि ऐसे वाहन अभी बिना टोल भरे हाईवे से गुजर रहे हैं। बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस, ट्रक की एक तरफ की यात्रा या आने-जाने का टैक्स एक ही साथ भरने पर पांच रुपये पहले से ज्यादा देने होंगे। इसी तरह एमवी डबल एक्सेल या इससे बड़े वाहनों पर एक तरफ की यात्रा या आने-जाने का टैक्स एक साथ भरने पर 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। 

2024 तक वसूला जाना है टोल 
पानीपत-जालंधर तक 291 किलोमीटर सड़क को छह लेन करने के लिए एनएचएआई ने मई 2008 में काम शुरू किया था। सोमा के साथ ठेका करते हुए 2009 में टेंडर दिया गया। 2011 में काम पूरा होना था। प्रोजेक्ट के तहत 2024 तक टोल वसूला जाना है। बसताड़ा से पहले नीलोखेड़ी में टोल प्लाजा हुआ करता था। 

जानिये.. पहले से अब में कितना बढ़ा देना होगा टोल टैक्स 
(बसताड़ा टोल प्लाजा)

वाहन                     एक तरफ              अप एंड डाउन                  मासिक पास
टोल रेट             नया   पुराना  अंतर    नया    पुराना अंतर    नया      पुराना   अंतर
कार, जीप, वैन
 125     125     00       190    185      05    3810      3760     50
एलसीवी          220    220     00       335     330     05     6670     6580    90
बस, ट्रक         445    440      05       665     660     05    13335   13165   170
एमएवी डबल   715     705     10       1070   1060   10     21430    21155  275
 एक्सेल 

(अंबाला टोल प्लाजा)
वाहन                          एक तरफ               अप एंड डाउन               मासिक पास
टोल रेट             नया   पुराना  अंतर   नया    पुराना  अंतर     नया    पुराना     अंतर
कार, जीप, वैन
  75      75     00      115    115     00       2285    2255      30
एलसीवी         135   130    05      200    195     05      4000     3950      50
बस, ट्रक          265    265   00      400    395     05      8000     7900     100
एमएवी डबल   430    425   05      645    635     10      12860    12690  170
एक्सेल

टोल टैक्स के रेट में वृद्धि सालाना एग्रीमेंट के तहत होती है। अब टोल प्लाजा खुलने पर नई दरों के अनुसार ही टैक्स लिया जाएगा। - रवि, मैनेजर, बसताड़ा टोल प्लाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed