फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trauma center will now be made of 225 beds including helipad

अब हेलीपेड समेत 225 बेड का बनेगा ट्रामा सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Trauma center will now be made of 225 beds including helipad
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद सरकार से हरी झंडी मिलने पर फेज दो का कार्य शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज में जिन जगहों पर फेज दो में निर्माण कार्य होना है, वहां पड़ा मलबा उठाने का काम शुरू हो गया है। फेज दो में करीब 380 करोड़ रुपये का कार्य होना है। जिसमें ट्रामा सेंटर के साथ एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए प्ले ग्राउंड सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

पहले मेडिकल कॉलेज की ओर से फेज दो के निर्माण कार्य का एस्टीमेट 472 करोड़ रुपये बना दिया था लेकिन सरकार ने कहा कि इस एस्टीमेट को कम किया जाए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से 92 करोड़ रुपये कम किए गए और यह एस्टिमेट 380 करोड़ पर पहुंच गया। इसके बाद सरकार ने इस पर सहमति दे दी है। फेज दो में दो टावर विद्यार्थियों के होटल के बनेंगे, डॉक्टरों के रहने के लिए भी दो टावर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनेगा।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर पर बनेगा हेलीपेड
फेज दो में 225 बेड का एक ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिसकी छत पर हेलीपेड भी बनेगा जहां पर एयर एंबुलेंस उतरने की व्यवस्था होगी। साथ ही 225 बेड का ट्रामा सेंटर बनने के बाद मेडिकल कॉलेज में 750 बेड हो जाएंगे, क्योंकि फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 526 के करीब बेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस विद्यार्थियों को मिलेगी खेलने की सुविधा
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी लंबे समय के बाद खेल का मैदान मिलेगा। साथ ही खेल के लिए अन्य सुविधाएं फेज दो में मिलेंगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी अपने स्तर पर ही खुली जगह पर खेलते हैं।

फेज दो के निर्माण कार्य शुरू करके की स्वीकृति मिल गई है। जिन जगहों पर निर्माण कार्य होना है वहां की सफाई कराई जा रही है जो मलबा पड़ा है उसका उठान भी शुरू कर दिया है। फेज दो के बनने पर मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और एक ट्रामा सेंटर भी मिलेगा।
- डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed