फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   traula, struck, pcr, bus, two cars, road block

ट्राले ने मारी पीसीआर, कैदियों की बस और दो कारों को टक्कर, दो घंटे जाम

Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
traula, struck, pcr, bus, two cars, road block
दुर्घटनाग्रस्त पुलिस की जिप। - फोटो : amarujala
कैथल रोड स्थित शिव कॉलोनी के पास रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय एक ट्राला चालक ने पुलिस की पीसीआर और कैदियों को लेकर जा रही बस सहित दो कारों को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में तीन पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि, पीसीआर गाड़ी समेत अन्य कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुल पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। हालात बेकाबू होते देख ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया। ऐसे में काछवा रोड पर भी जाम लग गया। दोपहर डेढ़ बढ़े से लेकर 3:30 तक पुल पर जाम लगा रहा। इससे कैथल करनाल रोड पर कई किमोमीटर तक जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से हटाया और ट्रैफिक सुचारू किया।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद ट्राला चालक और हैल्पर दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के सेक्टर आठ निवासी नीतिश ने बताया कि वह अपने साथी शामलाल वासी पूंडरी के साथ अपनी कार से असंध जा रहा था। जैसे ही वह पुल से नीचे उतरे तो उनकी कार को पीछे से एक ट्राले ने जारदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इसी दौरान ट्राला चालक ने अनियंत्रित ट्राला को दूसरी साइड टर्न किया तो साइड से जा रही एक क्वीड गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्राला पुलिस की जिप्सी में जा भीड़ा। इससे पुलिस की पीसीआर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस पीसीआर को टक्कर मारने के बाद ट्राला ने कैदियों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी। इससे पुलिस पीसीआर और कैदियों की बस सहित दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पीसीआर चालक महेंद्र समेत दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें लगी हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना से जाम के कारण कैथल रोड पर चिड़ाव तक व शहर के अंदर तक जाम लग गया। इससे काछवा पुल से ट्रैफिक से डाइवर्ट किया तो वहां पर भी जाम लगा रहा। दोपहर साढ़े तीन बजे जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पुलों पर दो घंटे लगा रहा जाम
कैथल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास हुए ट्राला, पुलिस पीसीआर, कैदियों से भरी बस और दो गाड़ियों की टक्कर हो जाने के कारण सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। कैथल रोड पुल पर यातायात लगभग दो घंटे तक बंद रहा। वहीं कैथल और असंध की ओर आने जाने वाहनों को रास्ता बदलकर काछवा ओवरब्रिज की तरफ से भेजा गया। काछवा ऑवरब्रिज पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण जाम लग गया। जाम की सूचना लगते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग साढे़ तीन बजे जाम खुलवाया। इसके बाद ही दोनों पुलों पर यातायात सुचारू रूप से चल पाया।    

15 दिन पहले ली थी नई गाड़ी
गांव बुच्ची, कैथल वासी राजेंद्र ने बताया कि उसने नई क्वीड गाड़ी 15 दिन पहले ली थी। वह चार लोगों के साथ करनाल से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्राला चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।  


15 कैदी, 9 पुलिस कर्मियों सहित 33 लोग बाल-बाल बचे
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियों में कुल 31 लोग सवार थे। बस में 15 कैदी व नौ पुलिस कर्मचारी, पीसीआर में तीन पुलिस कर्मचारी, क्वीड गाड़ी में ड्राइवर सहित पांच लोग व आई टवेंटी गाड़ी में दो लोग सवार थे। जबकि ट्राला में एक ड्राइवर व एक हैल्पर सवार थे, जोकि हादसे में बाल-बाल बच गए। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed