फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trapped the dog at the gate and beat it to death

Karnal News: कुत्ते को गेट पर फंसाकर पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 14 Mar 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Trapped the dog at the gate and beat it to death
करनाल। बसंत विहार में लावारिस कुत्ते को पीट-पीट कर चार लोगों ने मार डाला। पहले कुत्ते पर लाठी बरसाई फिर एक गेट में फंसा दिया। उसके बाद पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। पशु प्रेमी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्योति नगर की रहने वाली पशु प्रेमी दलजीत कौर ने सदर थाने में दी शिकायत में कहा कि गली नंबर-5 बसंत विहार में आरोपी प्रेम सिंह ने चार लोगों के साथ मिलकर पहले कुत्ते काे लाठी से पीटा। जब कुत्ता मौके से नहीं गया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कॉलोनी के एक लोहे के गेट में कुत्ते की गर्दन फंसा दी। बाद में लाठी से कुत्ते के मुंह पर वार किया। कुत्ता अधमरा हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशु प्रेमी दलजीत कौर ने बताया कि कुत्ते गली में घूमते हैं तो लोगों को बुरा लगता है और उन्हें मारते-पीटते हैं, जबकि वे बेजुबां हैं, उनके साथ क्रूरता अपराध है। अगर किसी को कुत्तों से परेशानी होती है तो वह नगर निगम में शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed