{"_id":"79e0843e39fcc2ef279cfe497e16c73b","slug":"transport-union-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट यूनियन का चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट यूनियन का चक्का जाम
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से दस साल पुराने वाहनों पर रोक लगाने के फैसले से
विज्ञापन
गुस्साए प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
ट्रक यूनियन के नेता नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट
यूनियन के बैनर तले वीरवार को जिले भर के ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रांसपोर्ट
नगर सेक्टर चार में अपने कार्यालय में बैठक की ओर सरकार के इस फैसले के
विरोध में रणनीति तैयार की। बैठक में सभी ट्रक यूनियन, थ्री व्हीलर और
टेंपो यूनियन से लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर्स ने
प्रदेश सरकार तक अपनी मांगें भी पहुंचाई थी, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से
कोई पहल नहीं की गई। इसके विरोध में प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर्स को
अनिश्चितकालीन हड़ताल फैसला लेना पड़ा।
हड़ताल पर गए यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार अपने किये गए इस फैसले पर दोबारा गौर करे और जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बंद करना ही है तो 50 से 100 साल पुरानी फैक्टरियां और सरकारी मिलें चल रही हैं उन्हें बंद करें, जो सरेआम अपनी चिमनियों से जहरीला धुआं उगलती रहती हैं। यूनियन नेताओं का कहना है की सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी।