फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Transformer thieves opened fire on villagers, farmers in serious condition

Karnal News: ट्रांसफार्मर चोरों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, किसान गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer thieves opened fire on villagers, farmers in serious condition
- डबरकी कलां गांव के खेत में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने पहुंचे थे चार बदमाश, एक पकड़ा
विज्ञापन

- शामली के जलालाबाद निवासी बताए जा रहे ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य
- बदमाशों के आने की जानकारी होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर खेत में गया था किसान देशराज, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुंजपुरा। डबरकी कलां गांव के खेत में बुधवार रात ट्रांसफार्मर चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में खेत मालिक देशराज को एक गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य शामली के जलालाबाद निवासी बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार डबरकी कलां गांव के खेत में बुधवार रात करीब ढाई बजे कुछ बदमाश ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर रहे थे। जिसकी भनक खेत मालिक को लगी तो वह खेत मालिकों व ग्रामीणों के साथ ट्रांसफार्मर चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी और खेत मालिक देशराज कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश की ग्रामीणों ने पहले जमकर धुनाई की, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया मगर हालत में सुधार न होने के चलते किसान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली का बताया जा रहा गिरोह
ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा है। लोगों ने बताया कि तीन बदमाश भाग निकले। जब बदमाश से पूछताछ की तो उसने खुद को शामली के जलालाबाद का बताया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया कीमती सामान बरामद हुआ है। उसके बाकी साथी शामली के जलालाबाद के रहने वाले हैं। जिनको पकड़ने में पुलिस जुटी है।


पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य वारदात का भी खुलासा किया जा सके। वारदात के बाद फरार हुए बाकी साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
तरसेम चंद, थाना प्रभारी, कुंजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed