फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains stopped on Kalka-Shimla track due to snowfall and rain

रेलवे: बर्फबारी और बारिश के चलते कालका-शिमला ट्रैक पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद

Mon, 24 Jan 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 12:37 AM IST
सार

यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अंबाला मंडल के डीआरएम ने ट्विटर पर शनिवार शाम सूचना जारी की। सोमवार भी इस मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। 

विज्ञापन
Trains stopped on Kalka-Shimla track due to snowfall and rain
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल में अधिक बर्फबारी व बारिश के चलते उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण ट्रैक पर पत्थर गिर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अंबाला मंडल के डीआरएम ने ट्विटर पर शनिवार शाम सूचना जारी की। सोमवार भी इस मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। उसके बाद मौसम की स्थिति के मद्देनजर रेलवे की ओर से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला जिलों से इन दिनों बड़ी संख्या में सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने शिमला की ओर जाते हैं। कालका हरियाणा में है और उससे आगे शिमला तक करीब 96 किलोमीटर हिमाचल का क्षेत्र है। मध्य में सोलन जिला लगता है।
विज्ञापन


पानीपत से ऊनी कपड़ा व कंबल इत्यादि सामान तथा करनाल शहर से जूता हिमाचल में भेजा जाता है। करनाल से गुजरने वाली ट्रेनें सिर्फ कालका तक जाती हैं। इस मार्ग पर हावड़ा-कालका ट्रेन चल रही है। जबकि हिमालयन क्वीन व कालका एक्सप्रेस गाड़ियां बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed