{"_id":"678c12675bb2c4ec4a01b7d8","slug":"trains-delayed-for-hours-passengers-shivered-while-waiting-karnal-news-c-18-knl1008-562839-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रेनें घंटों लेट, इंतजार में ठिठुरते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रेनें घंटों लेट, इंतजार में ठिठुरते रहे यात्री
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन धीमा होने लगा है। शनिवार को 11 से ज्यादा ट्रेनें एक से सवा सात घंटे की देरी से चलीं। वहीं पैसेंजर भी घंटों की देरी से आवागमन कर पाईं जिसकी वजह से यात्री शीतलहर में स्टेशन पर इंतजार करते दिखाई दिए।
हालांकि पहले से देरी से चलने वाली ट्रेनों की समय सारणी में काफी सुधार हुआ है। पहले ट्रेनें 12 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थीं, अब एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर डिजिटल डिस्पले लगाया गया है। जिसमें ट्रेनों की स्थिति की जानकारी मिल जाती है।
इसके अलावा रेलवे की ओर से लोगों को ऑनलाइन ट्रेनों के परिचालन की स्थिति के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।