फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Training in IDTR is mandatory before getting driving license

Karnal News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पूर्व आईडीटीआर में प्रशिक्षण अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Training in IDTR is mandatory before getting driving license
- सड़कों पर सुरक्षित वाहन चलाना उददेश्य, प्रशिक्षण की इसी माह में शुरू की जाएगी व्यवस्था
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले अब आमजन को नए बस स्टैंड के नजदीक स्थित आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च) में प्रशिक्षण लेना होगा। ताकि जब चालक सड़क पर वाहन लेकर उतरे तो पूरी तरह सुरक्षित तरीके से वाहन चलाए। प्रशिक्षण को लेकर इसी माह में व्यवस्था शुरू की जाएगी।
इसे लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले काफी लोग निजी केंद्रों पर प्रशिक्षण लेते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से होंडा के साथ अनुबंध करके नए बस स्टैंड के साथ करीब 9.25 एकड़ जमीन पर आईडीटीआर बनवाया गया है।
विज्ञापन

करीब चार साल में 30 करोड़ से ज्यादा की लागत से इसका निर्माण हुआ। इसके बनवाने के पीछे मकसद युवाओं को करनाल में ही पक्के हैवी लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण देना है। जबकि अब तक युवा पक्के हैवी लाइसेंस के लिए कैथल के पाडला में जाकर प्रशिक्षण लेते थे। केंद्र में आधुनिक सुविधाएं होने के कारण यहां पर पक्के हैवी लाइसेंस के अलावा लाइट एवं छोटे वाहनों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में महज 651 ने लिया प्रशिक्षण
हालात यह हैं कि जागरूकता एवं फीस स्ट्रक्चर में अंतर होने के कारण पिछले करीब आठ माह में 651 लोगों ने ही यहां से प्रशिक्षण लिया है। जबकि जिले के सभी उपमंडल को मिलाकर रोजाना 200 से ज्यादा लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करते हैं।


21 से 30 दिन की अवधि के कोर्स

आईडीटीआर में स्मार्ट क्लास रूम, टेस्टिंग ट्रैक, ड्राइविंग लैब, सिमुलेटर, एडवांस ड्राइविंग टैस्ट, कैंटीन व हॉस्टल जैसी सुविधाएं हैं। लर्नर कोर्सों में थ्योरी और प्रैक्टिकल करवाया जाता है। लाइट व हैवी व्हीकल के 21 दिन से लेकर 30 दिन तक के कोर्स उपलब्ध हैं। कोर्स करने के बाद प्रशिक्षक को प्रमाणपत्र भी दिया जाता है। उपायुक्त अनीश यादव का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चालकों को सड़क नियमों की उचित जानकारी और ड्राइविंग का प्रशिक्षण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed