{"_id":"69b722cf0ef93927e00ee0e2","slug":"training-camp-for-bjp-workers-begins-karnal-news-c-18-knl1018-865107-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू
Mon, 16 Mar 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
मधुबन। भाजपा मधुबन मंडल के गांव कम्बोपुरा स्थित सामुदायिक हॉल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन पांच सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मंडल के सैकड़ों सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप और जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, विकास राणा, राजबीर शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन