फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   train services disturb six hour

साढ़े छह घंटे अप साइड में ट्रेनें बंद रहने से परेशान हुए यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
train services disturb six hour
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रविवार को लंबा इंतजार करना पड़ा। पानीपत के बाबरपुर के समीप पुल के नीचे गार्डर डालने के कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने अप साइड का रेलवे संचालन बंद रखा। सुबह 9.55 बजे काम शुरू हुआ। उसके बाद अप साइड की कोई ट्रेन दिन में नहीं आई। प्लेटफार्म पर यात्री गाड़ियों का इंतजार करते रहे। पांच ट्रेन रद्द रहीं। यात्रियों को डिस्प्ले स्क्रीन व पूछताछ केंद्र से इसकी सूचना दी जाती रही।
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस 14673 जयनगर-अमृतसर गाड़ी रद्द रही। इसकी पहुंच दोपहर 1.10 बजे है। कुरुक्षेत्र-दिल्ली 64454 एमईएमयू गाड़ी भी रद्द रही। इसकी करनाल पहुंच दोपहर 1.19 बजे है। कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली चलने वाली गाड़ी 64465 जो यहां 11.01 बजे पहुंचती है वह भी रद्द की गई। नई दिल्ली से अमृतसर 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस की पहुंच दोपहर बाद 3.55 बजे है। यह गाड़ी भी रद्द रही। शहीद एक्सप्रेस 14674 अमृतसर-जयनगर कैंसल रही। इसकी पहुंच शाम 6.13 बजे है। ऊंचाहार एक्सप्रेस 14218 चंडीगढ़-प्रयागघाट गाड़ी रद्द रही। इसकी करनाल पहुंच शाम 6.33 बजे है। दिल्ली की तरफ जाने वाली अमृतसर-नई दिल्ली 12460 गाड़ी भी रद्द रही। पठानकोट एक्सप्रेस दिल्ली-पठानकोट 22429 गाड़ी का मार्ग परिवर्तित किया गया। यह गाड़ी 10.01 बजे करनाल पहुंचती थी।
विज्ञापन

ये गाड़ियां हुईं लेट
पश्चिम एक्सप्रेस 12925 बांद्रा-कालका अपने निर्धारित समय दोपहर 12.51 की बजाय 4 घंटे 42 मिनट लेट बताई गई। मालवा एसएफ एक्सप्रेस 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर अपने निर्धारित समय शाम 4.39 की बजाय 41 मिनट लेट रही। सचखंड एक्सप्रेस 12715 हजूर साहिब नांदेड-अमृतसर अपने निर्धारित समय 2.07 की बजाय 7 घंटे 43 मिनट लेट बताई गई। उना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस 12057 नई दिल्ली-उना ट्रेन अपने निर्धारित समय 4.21 की बजाय 59 मिनट लेट रही। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 14631 पुरानी दिल्ली-फाजिल्का अपने निर्धारित समय शाम 4.38 की बजाय 58 मिनट लेट बताई गई। कालका मेल 12311 हावड़ा-कालका अपने निर्धारित समय रात्रि 11.30 बजे की बजाय एक घंटा 4 मिनट देरी से पहुंच बताई गई। झेलम एक्सप्रेस 11077 पूने-जम्मू तवी गाड़ी निर्धारित समय रात्रि 11.20 बजे की बजाय एक घंटा 28 मिनट लेट पहुंच बताई गई। जम्मू तवी लिंक एक्सप्रेस 18101 टाटानगर-जम्मू तवी गाड़ी जो यहां रात्रि 12.13 बजे पहुंचती है, इसकी पहुंच निर्धारित समय से 4 घंटे 3 मिनट देरी से बताई गई। जम्मू तवी एक्सप्रेस 18309 संबलपुर-जम्मू तवी गाड़ी रात्रि 12.26 बजे की बजाय 4 घंटे 29 मिनट लेट बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री हुए नाराज
रेल यात्री दविंद्र सिंह, अमित चौधरी व नरेश कुमार ने कहा कि अधिकतर लोगों को रविवार को ट्रेनें रद्द करने व लेट होने की सूचना नहीं थी। अप साइड की पूरे दिन कोई गाड़ी नहीं मिली। लोगों को छुट्टी के दिन कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाना होता है। उत्तर रेलवे प्रबंधन को चाहिए कि पूर्व में गाड़ियों की स्थिति के बारे में आम जनता को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed