फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   train

दिल्ली- कुरुक्षेत्र पैसेंजर सहित 11 गाड़ियां रद्द, कई रहीं लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
train
कुरुक्षेत्र में एडवांस सिग्नल सिस्टम का कार्य होने के कारण शनिवार को एक और ट्रेन रद्द हो गई। यह ट्रेन नंबर-64463 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र पैसेंजर गाड़ी करनाल स्टेशन पर दोपहर बाद 3.49 बजे पहुंचती थी। पैसेंजर गाड़ियों के रद्द रहने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सात गाड़ियां 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहने की सूचना रेलवे प्रशासन पहले ही दे चुका है। शनिवार को हरिद्वार से बीकानेर गाड़ी नंबर 14717 भी 2.34 घंटे लेट रही। इसके करनाल पहुंचने का समय सुबह 10.11 बजे है। गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अमृतसर से कटिहार अपने निर्धारित समय से 17 मिनट लेट रही। इसका यहां पहुंचने का समय दोपहर 12.53 बजे है। पश्चिम एक्सप्रेस 12926 अमृतसर-बांद्रा अपने सही समय पर दिन में दो बजकर चार मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 64462 पैसेंजर कुरुक्षेत्र-पलवल, गाड़ी संख्या 64454 कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली, गाड़ी नंबर 64465 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र, गाड़ी संख्या 11901 मथुरा-कुरुक्षेत्र, गाड़ी संख्या 11902 कुरुक्षेत्र से मथुरा गीता जयंती, गाड़ी संख्या 64452 अंबाला से दिल्ली, संख्या 64461 निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र ट्रेनें 28 तक रद्द हैं। शनिवार को पैसेंजर गाड़ी संख्या 64463 भी रद्द हो गई। शनिवार के लिए गाड़ी नंबर 22429, 22430 पठानकोट, 12460, 12459 सुपर गाड़ी और ट्रेन संख्या 54303 भी रद्द रही। इसके अलावा कई गाड़ियों के रूट परिवर्तित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed