फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   train

करनाल से गुजरने वाली सात ट्रेनें चार दिन के लिए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
train
रेलवे की ओर से कुरुक्षेत्र में एडवांस सिग्नली सिस्टम बनाने के चलते करनाल स्टेशन पर 25 से 28 जुलाई तक सात ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सूचनार्थ गाड़ियों की स्थिति की जानकारी पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध करवा दी है ताकि यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए विकल्प तलाश सकें। गाड़ियां रद्द होने से वीरवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। वह गाड़ियों की स्थिति जानने के बाद मायूस हुए और उन्हें निराश होकर बस या अन्य वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ा। करनाल स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 600 से 700 तक टिकट आरक्षित होती हैं और एक हजार से 1200 तक टिकट कटती हैं। इसके अलावा पास होल्डर की संख्या अतिरिक्त है।
विज्ञापन

रद्द होने वाली गाड़ियों में ट्रेन संख्या 64462 पैसेंजर कुरुक्षेत्र-पलवल जोकि करनाल में सुबह 6.11 पर पहुंचती थी। गाड़ी संख्या 64454 कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जोकि करनाल में 13.23 बजे पहुंचती थी। गाड़ी नंबर 64465 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र करनाल में 11 बजे पहुंच थी। गाड़ी संख्या 11901 मथुरा-कुरुक्षेत्र जो यहां 11.22 पर पहुंची है। गाड़ी संख्या 11902 कुरुक्षेत्र से मथुरा गीता जयंती जोकि 15.21 बजे करनाल आती थी। गाड़ी संख्या 64452 अंबाला से दिल्ली जो 6.36 बजे करनाल पहुंचती है। गाड़ी संख्या 64461 जो निजामुदद्दीन से कुरुक्षेत्र के बीच चलती है। यह करनाल स्टेशन पर 21:35 बजे पहुंचती है। ये सभी गाड़ियां चार दिन के लिए कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा भी कई गाड़ियां शुक्रवार को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

27 जुलाई को ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल
शनिवार को गाड़ी नंबर 22429, 22430 पठानकोट, 12460, 12459 सुपर गाड़ी रद्द रहेगी। हरिद्वार वाली 14717 व 14718 गाड़ी रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54303 भी 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियों के बदले रूट
27 जुलाई को 14553 व 14554 हिमाचल एक्सप्रेस गाड़ियों का रूट वाया सहारनपुर रहेगा। 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14673 शहीद, 18102 पूर्वी एक्सप्रेस व 14034 जम्मू मेल गाड़ी वाया सहारनपुर रूट से चलेंगी। इसके अलावा 12414 पूजा एक्सप्रेस व 14732 फाजिल्का गाड़ी वाया जाखल रूट से चलेंगी। 28 जुलाई को 15708 आम्रपाली गाड़ी वाया सहारनपुर के रास्ते से चलेगी।
करनाल। स्वास्थ्य जांच के लिए जाना था दिल्ली
यात्री प्रवीन ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली जाना था। डाक्टर ने उसे ओपीडी की तारीख दे रखी थी। वह सुबह पैसेंजर पकड़ने के लिए स्टेशन पर आए लेकिन गाड़ी रद्द होने से परेशान होना पड़ा। स्वास्थ्य जांच जरूरी है तो वह बस से दिल्ली जाएंगे।
समय हुआ बर्बाद
यात्री राजू ने कहा कि उन्हें नरवाना जाना था। वह पैसेंजर से यात्रा करते हैं। वीरवार को गाड़ी नहीं मिली। उनका समय बर्बाद हो गया। अब उन्हें कोई दूसरा वाहन पकड़ना पड़ेगा।

संदेश देने के लिए प्रणाली हो विकसित
यात्री रतन ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ट्रेन रद्द हैं। करनाल से दिल्ली के लिए ट्रेन की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इस ट्रैक पर कोई दिक्कत नहीं थी। रेलवे को चाहिए कि ऐसी प्रणाली एवं तकनीक विकसित करे कि यात्रियों के फोन पर ट्रेन रद्द होने या लेट होने का संदेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed