Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tragic accident in Karnal unknown vehicle hit four friends riding bike, two died on spot

करनाल में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत व 2 गंभीर घायल

Wed, 02 Jul 2025 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Jul 2025 02:21 PM IST
सार

घरौंडा थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद कोहंड गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
Tragic accident in Karnal unknown vehicle hit four friends riding bike, two died on spot
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के कोहंड गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चार दोस्त एक बाइक पर सवार होकर घरौंडा बाजार कुछ सामान लेने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कोहंड गांव के चार दोस्त विकास (22), साहिल (20), अजय (23), और रोहित (21) एक ही बाइक पर सवार होकर घरौंडा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में विकास और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय और रोहित को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




चिकित्सकों ने विकास और साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय और रोहित का इलाज आईसीयू में चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला शव गृह में रखवाया गया है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। घरौंडा थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद कोहंड गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed