फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tragic accident in Karnal, Soldier posted at Madhuban Police Academy dies

करनाल में दर्दनाक हादसा: मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात जवान की मौत, युवक पांचवीं बटालियन में हुआ था भर्ती

Mon, 09 Oct 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

करनाल में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जवान मधुबन पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग कर रहा था। सोमवार सुबह पुलिसकर्मी बाइक से मधुबन पुलिस अकादमी के लिए आ रहा था। गांव स्टौंडी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tragic accident in Karnal, Soldier posted at Madhuban Police Academy dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के स्टौंड़ी गांव के पास बाइक पर सवार पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिसकर्मी करनाल के मधुबन अकादमी में ट्रेनिंग पर चल रहा था। सोमवार सुबह को पुलिसकर्मी बाइक से अकादमी आ रहा था। स्टौंडी के पास कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
रोहतक के विजय नगर निवासी जसमेर सिंह (40) कुछ समय पहले ही पांचवीं बटालियन में भर्ती में हुआ था। मधुबन पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग कर रहा था। सोमवार सुबह पुलिसकर्मी बाइक से मधुबन पुलिस अकादमी के लिए आ रहा था। गांव स्टौंडी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक समेत पुलिसकर्मी घसीटता हुआ काफी दूर तक गया। मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो बच्चे है। जिनमे एक लड़का और एक लड़की है। सदर थाना सदर थाना जांच अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed