फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traders furious for dumping garbage again, market kept closed for five hours

दोबारा कूड़ा डालने पर भड़के व्यापारी, पांच घंटे बंद रखा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traders furious for dumping garbage again, market kept closed for five hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सफाई कराने के तीसरे दिन नगर निगम कर्मियों द्वारा फिर पुरानी सब्जी मार्केट में डंपरों से कूड़ा डालने से व्यापारी एक बार फिर भड़क गए। शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही व्यापारियों ने पूरे बाजार को बंद कर दिया। इसके बाद हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा को मौके पर बुलाया और नाराजगी जाहिर की। उनकी अगुवाई में व्यापारी उपायुक्त से मिलने पहुंचे। डीसी के आदेश पर फिर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देर शाम तक सफाई करा दी गई। हालांकि व्यापारियों ने उपायुक्त द्वारा कार्रवाई के बाद दोपहर एक बजे बाजार खोल दिया था।
पुरानी सब्जी मंडी के पास गनपत मार्केट के पीछे नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा शहर से एकत्र किया गया कूड़ा, गंदगी डाली जा रही है। बुधवार को ही व्यापारियों की नाराजगी के बाद उपायुक्त के आदेश पर यहां सफाई कराकर व्यापारियों को शांत कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर निगम कर्मियों ने कई कूड़ा भरे डंपर यहां लाकर पलट दिए गए। जिससे सुबह आठ बजे से ही व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त हो गई। गनपत मार्केट के चेयरमैन प्रवीन गुप्ता व प्रधान अजय जैन ने बाजार बंदी की घोषणा कर दी। बाजार की सभी 45 दुकानें बंद हो गईं। सूचना मिलने पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा मौके पर पहुंचे। उनके सामने भी व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

कूड़ा न डालने के सख्त निर्देश
इसके बाद उनके नेतृत्व में प्रवीन गुप्ता, अजय जैन, अशोक कोचर, असीम बंसल, नवीन भाटिया, आशू बंसल, राजेंद्र बंसल, करन राज ग्रोवर, पंकज अरोड़ा, शंकर नागपाल, पलविंद्र सिंह आदि व्यापारी लघु सचिवालय पहुंचे। पांच प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मिलकर पूरी बात बताई। उपायुक्त ने निगमायुक्त नरेश नरवाल से बात की। इसके बाद फिर निगम की टीम यहां पहुंची और शाम तक सारे कचरे को साफ किया। यहां कूड़ा न डालने के सख्त निर्देश दिए गए। पांच घंटे बाद दोपहर एक बजे बाजार खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed