फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor run on vegetables grown encroached, medical university, property, karnal

अवैध कब्जा कर उगाई गई सब्जियों पर चलाया ट्रेक्टर

Tue, 26 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 26 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor run on vegetables grown encroached, medical university, property, karnal
अवैध कब्जा कर उगाई गई सब्जियों पर चलाया ट्रेक्टर - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के घरौंडा कस्बा स्थित गांव कुटेल में कल्पना चावला विश्वविद्यालय की जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया गया था। तहसीलदार, बीडीपीओ, विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। देर रात तक अधिकारियों की देख रेख में कब्जा छुड़वाने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ था।

विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने गांव कुटेल में पंचायत की करीब 130 एकड़ जमीन पर कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की हुई है। घोषणा के बाद गांव कुटेल के कुछ ग्रामीणों ने विश्वविद्यालय की लगभग 50/55 एकड़ जमीन पर कब्जा कर आलू, धनिया, मूली, टमाटर सहित अन्य सब्जियाें की पैदावार शुरू कर दी थी। गांव के एक किसान ने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो में की।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर शिकायत आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटी और आनन फानन में तहसीलदार रमेश सिंगला, बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह, विश्वविद्यालय के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में वहां पर उगाई गई सब्जियों पर ट्रेक्टर चलाकर सारी फसलों को खुर्दबुर्द कर दिया। कब्जा बहाली के समय कोई भी किसान विरोध करने के लिए नही पहुंचा। देर रात तक कब्जा बहाली का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से था कब्जा, सोया रहा प्रशासन
कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कई अधिकारियों ने एक साल के अंदर कई बार जमीन का मुआयना भी किया, लेकिन जमीन पर हुए कब्जे पर किसी भी अधिकारी की नजर नही पड़ी। जिससे ग्रामीण धड़ल्ले से जमीन पर अवैध कब्जा करते रहे। सीएम विंडो में शिकायत आने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी।


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी अपने काम में कितनी लापरवाही करते है इस बात का अंदाजा मेडिकल विश्वविद्यालय की जमीन पर हुए एक साल के कब्जे से लगाया जा सकता है। तहसीलदार रमेश सिंगला ने बताया कि गांव कुटेल में बनने जा रहे कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय की 55 एकड़ जमीन पर कब्जा होने की शिकायत मिली थी। कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सारी पैदावार पर ट्रेक्टर चला दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed