{"_id":"636ab8c5780b43207370c259","slug":"tractor-rider-dies-due-to-truck-collision-karnal-news-knl1268903176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला करनाल से गांव सुभरी यूपी लौट रहे चाचा-भतीजे की ट्रैक्टर-ट्राली को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
गांव सुभरी निवासी जसबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी है। सात नवंबर को प्रविंद्र सिंह व अपने भतीजे विक्की निवासी सुभरी जिला शामली के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर करनाल से गांव सुभरी की ओर जा रहे थे। जब वे शाम चार बजे राधा कृष्ण ढाबा अंधेड़ा के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक सहित वहां से फरार हो गया। वह राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।